देश में कोरोना जांच पांच लाख के पार, नए मरीज 50 हजार के करीब, जानें राज्यवार आंकड़े
सुमन कुमार
देश में कोरोना का कहर जाारी है। रविवार की शाम तक देश में 49931 नए मरीज सामने आए हैं। हालांकि इसका 86 प्रतिशत हिस्सा देश के 12 राज्यों में सिमटा हुआ है। देश में कोरोना जांच में भी भारी उछाल आया है और देश में पहली बार कोरोना जांच की संख्या पांच लाख को पार कर गई है। यूपी जैसे राज्य अब एक दिन में एक लाख टेस्ट करने लगे हैं।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रविवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या साढ़े चार लाख को पार कर गई है। अभी देश में कुल 485114 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा नौ लाख के करीब पहुंच गया है। देश में 917568 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 64 प्रतिशत के करीब (63.92) है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 34 प्रतिशत से नीचे (33.80) है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 32771 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 2.28 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी मौत कोरोना के साथ-साथ किसी और बीमारी, जैसे की डायबिटीज, किडनी, लिवर आदि की वजह से हुई है। जहां तक देश में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों का सवाल है तो देश में 1435453 कुल संक्रमित अब तक सामने आए हैं।
आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 49931 नए मामले सामने आए हैं और 708 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 31991 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शनिवार की रात तक 48661 नए मरीज आए थे।
देश में कितने टेस्ट
देश में कोरोना के टेस्ट की संख्या में रविवार को रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। देश में पहली बार कोरोना जांच की संख्या एक दिन में पांच लाख को पार कर गयी है। सोमवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में एक दिन में 5 लाख 15 हजार 472 टेस्ट हुए हैं जबकि देश में कुल टेस्ट की संख्या एक करोड़ 68 लाख 06 हजार 803 पर पहुंच गयी है।
दुनिया के मुकाबले क्यों बेहतर स्थिति में है भारत?
रविवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 64 लाख 92 हजार 811 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में एक करोड़ 94 हजार 225 मरीज ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 53 हजार 422 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या देखें तो ये करीब 61.2 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से अब तक बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 3.96 प्रतिशत है और भारत में ये औसत सवा दो प्रतिशत के करीब है। यानी इस मामले में भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।
पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर
किस राज्य में कितनी मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर सोमवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 708 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 80 प्रतिशत सिर्फ 6 राज्यों में हुई हैं। इनमें से अकेले महाराष्ट्र में 267, तमिलनाडु में 85, कर्नाटक में 82, आंध्र प्रदेश में 56, बंगाल में 40 और यूपी में 39 मौतें हुई हैं। शेष 20 प्रतिशत मौतें देश के 19 राज्यों में हुई हैं। इनमें से गुजरात में 26 जबकि दिल्ली में 21 मौतें हुई हैं, पंजाब में 15, मध्य प्रदेश में 12, बिहार, ओडिशा में 10-10, राजस्थान-तेलंगाना में 8, जम्मू कश्मीर 7, छत्तीसगढ़ में 4, झारखंड, हरियाणा में 3-3, केरल, गोवा, पुडुचेरी, त्रिपुरा और असम में 2-2, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 1-1 मौतें हुई हैं।
कहां सबसे अधिक मरीज
देश में रविवार की रात तक 49931 नए मरीज सामने आए हैं और इनका 86 प्रतिशत हिस्सा देश के सिर्फ 12 राज्यों में सिमटा हुआ है। सबसे अधिक महाराष्ट्र में 9431, आंध्र प्रदेश में 7627, तमिलनाडु में 6986, कर्नाटक में 5199, यूपी में 3246, बिहार में 2572, बंगाल में 2341, ओडिशा में 1376, गुजरात में 1196, असम में 1142, दिल्ली में 1075 और केरल में 927 नए मरीज सामने आए हैं।
इसे भी पढ़ें-
कोरोना वैक्सीन को लेकर एम्स डायरेक्टर ने दी बड़ी जानकारी
राज्य |
एक्टिव केसेज |
ठीक हो चुके |
मौतें |
कुल मामले |
आंध्र प्रदेश |
48956 |
46301 |
1041 |
96298 |
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड |
142 |
182 |
0 |
324 |
अरुणाचल प्रदेश |
650 |
505 |
3 |
1158 |
असम |
8109 |
24040 |
79 |
32228 |
बिहार |
13117 |
25815 |
244 |
39176 |
चंडीगढ़ |
302 |
572 |
13 |
887 |
छत्तीसगढ़ |
2463 |
4944 |
43 |
7450 |
दादर नगर हवेली और दमन & दिउ |
362 |
550 |
2 |
914 |
दिल्ली |
11904 |
114875 |
3827 |
130606 |
गोवा |
1549 |
3277 |
35 |
4861 |
गुजरात |
13131 |
40365 |
2326 |
55822 |
हरियाणा |
6556 |
24384 |
392 |
31332 |
हिमाचल प्रदेश |
966 |
1198 |
12 |
2176 |
जम्मू एंड कश्मीर |
7680 |
9928 |
312 |
17920 |
झारखंड |
4486 |
3704 |
85 |
8275 |
कर्नाटक |
58425 |
35838 |
1878 |
96141 |
केरल |
9664 |
9300 |
61 |
19025 |
लद्दाख |
218 |
1063 |
4 |
1285 |
मध्य प्रदेश |
7857 |
19132 |
811 |
27800 |
महाराष्ट्र |
148905 |
213238 |
13656 |
375799 |
मणिपुर |
681 |
1554 |
0 |
2235 |
मेघालय |
562 |
135 |
5 |
702 |
मिजोरम |
168 |
193 |
0 |
361 |
नागालैंड |
786 |
549 |
4 |
1339 |
ओडिशा |
8456 |
16793 |
140 |
25389 |
पुडुचेरी |
1101 |
1645 |
40 |
2786 |
पंजाब |
4102 |
8810 |
306 |
13218 |
राजस्थान |
9935 |
25353 |
621 |
35909 |
सिक्किम |
397 |
148 |
0 |
545 |
तमिलनाडु |
53703 |
156526 |
3494 |
213723 |
तेलांगना |
12264 |
41332 |
463 |
54059 |
त्रिपुरा |
1526 |
2361 |
13 |
3900 |
उत्तराखंड |
2475 |
3566 |
63 |
6104 |
उत्तर प्रदेश |
23921 |
41641 |
1426 |
66988 |
वेस्ट बंगाल |
19595 |
37751 |
1372 |
58718 |
भारत में कुल मामले |
485114 |
917568 |
32771 |
1435453 |
Comments (0)
Facebook Comments (0)